भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने बर्खास्त करने की मांग की
रांची: प्रदेश की राजधानी रांची के होटवार जेल में बंद महिला कैदी ने झालसा के समक्ष अपने बयान में जेलर और जेल अधीक्षक की गंदी और घिनौनी हरकतों की पोल खोल दी है। झालसा के द्वारा बनाई गई कमेटी इस रिपोर्ट को बंद लिफाफे में झालसा को सौंपेगी।जेल में बंद महिला के बयान को झालसा के द्वारा बनाई गई कमिटी ने रिकार्ड किया है। इसके बाद जेलर और जेल अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है।
झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस एसएन प्रसाद ने इस मामले को संज्ञान लेकर जांच का निर्देश दिया था. जिसके बाद झालसा सचिव कुमारी रंजना के को जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया. आदेश मिलते ही रांची जिला डालसा सचिव की अध्यक्षता में एक कमिटी बनी और जांच के लिए होटवार पहुंची. जहां बंद कमरे में पीडिता का बयान लिया. घंटों उससे कई सवाल किए गए. जिसके बाद बंद लिफ़ाफ़े में रिपोर्ट अब झालसा को भेजी जाएगी.
सूत्रों की माने तो इस जांच में पुष्टि हुई है कि जेल के अंदर महिला कैदी के साथ यौन शोषण हुआ है. साथ ही जेल अधीक्षक और जेलर ने अपने पद का दुरुपयोग कर महिला के साथ यौन शोषण किया है. महिला ने जांच कमेटी के सामने अपने साथ हुए अत्याचार के बारे में बताया है. उसके बयान से सीधे जेल प्रशासन कठघरे में है. अब पूरे मामले में झालसा अध्यक्ष जस्टिस एसएन प्रसाद रिपोर्ट की समीक्षा के बाद जेल प्रशासन पर कार्रवाई का आदेश दे सकते है.
मामले में दो दिन पूर्व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सवाल उठाया था. उन्होंने कथित तौर पर महिला के गर्भवती होने की बात कही थी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर इस मामले की न्यायिक जांच की मांग की थी. साथ ही दोषी जेल प्रशासन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. जिससे जेल के अंदर महिलाओं के साथ ऐसा दोबारा ना हो.
इस आरोप के बाद जेल प्रशासन ने मेडिकल जांच कराया. जिसमें दावा किया गया कि महिला गर्भवती नहीं है. उसे सामान्य दर्द हुआ था. रिपोर्ट नेगेटिव होने का दावा किया गया. साथ ही पूरे मामले में लीपा पोती करने की कोशिश की गई. लेकिन अब झालसा कमेटी ने अपनी जांच में यौन शोषण की पुष्टि की है.
इधर दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने भी जेल सुपरिटेंडेंट कुमार चंद्रशेखर पर गंभीर आरोप लगाया है और कहा कि वह आदतन अपराधी है पहले भी इस पर यौन शोषण के आरोप लग चुके हैं। देवघर में 2019 में होमगार्ड महिला कांस्टेबल पोस्टिंग कराने का प्रलोभन देकर उसके यौन शोषण का मामला आया था लेकिन उसे फाइल को दबा दिया गया उसके बाद इनका विश्वास बढ़ता गया 2023 में इसकी पोस्टिंग हजारीबाग में हुई वहां एक कांस्टेबल गांजा बेचते पकड़ाया था जिसे बचाने के एवज में उसकी पत्नी का एवं शोषण किया था। इसके अलावा कई आरोप लगे हैं लेकिन पैसे और रसूख के बल कायम है। इसे तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए।










