---Advertisement---

हिमांशु सिंह की मौत के बाद बवाल, पुलिस टारगेट पर, उग्र लोगों ने सिटी एसपी के कार का शीशा तोड़ा

On: June 30, 2026 8:58 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : चाकू से हमले में घायल हिमांशु सिंह की मौत के बाद बवाल मच गया है।करणी सेना युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह का इलाज के दौरान निधन होने के बाद सोमवार देर शाम जमशेदपुर के बिष्टुपुर इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। रीगल गोलचक्कर पर बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता और परिजन जुट गए और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शन के दौरान स्थिति अचानक बिगड़ गई। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी दौरान कुछ लोगों ने सिटी एसपी ललित मीणा के सरकारी वाहन पर पथराव कर दिया, जिससे गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस के दो अन्य वाहनों को भी पत्थर लगने से नुकसान पहुंचा।
घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने हालात को काबू में करने के लिए प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि दोषियों के खिलाफ कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now