---Advertisement---

जमशेदपुर: तेरह वर्ष बाद भाजपाइयों को मिली न्यायालय से बड़ी राहत, तोड़फोड़ के मामले में सात लोगों पर दर्ज हुआ था मुकदमा

On: March 17, 2025 11:44 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: लगभग 13 वर्ष पूर्व 2012 में भारतीय जनता पार्टी के भारत बंद कार्यक्रम के दौरान स्टेट बैंक आफ इंडिया मानगो शाखा में तोड़फोड़ करने एवं सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सात भाजपा नेताओं जिसमें मुख्य रूप से विकास सिंह, गुंजन यादव ,राजेश सिंह, मनोज सिंह, सुनील सिंह, सूरज नारायणऔर टोनी सिंह को अभियुक्त बनाया गया था तेरह साल तक चले मामले में अधिवक्ता मलकीत सिंह एवं मनप्रीत सिंह ने भाजपाइयों का पक्ष रखते हुए निर्दोष बताया था । दूसरी ओर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया मानगो शाखा के तात्कालिक मैनेजर एवं मानगो थाना के तात्कालिक थानेदार की गवाही हुई थी जिसमें उन लोगों ने केवल पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह की ही पहचान किया था।

अभियुक्तों का पक्ष रखते हुए अधिवक्ता मलकीत सिंह ने कहा की सभी के ऊपर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद है ये लोग केवल बंदी के दौरान बैंक के बाहर से भारतीय बंद का समर्थन करते हुए बैंक के पास से गुजर रहे थे न्यायालय को पुख्ता साक्ष्य नहीं मिल पाने के कारण प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी अरविंद कुमार ने विकास सिंह, गुंजन यादव, सुनील सिंह, राजेश सिंह ,मनोज सिंह सूरज नारायण को बरी कर दिया जबकी सात अभियुक्तों में एक अभियुक्त टोनी सिंह की कुछ माह पुर्व हत्या हो गई है जिसके चलते उसे मामले से अलग कर दिया गया था। तेरह वर्ष बाद मुकदमे से बरी होने पर पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा की बेवजह हम सभी के ऊपर मुकदमा किया गया था। न्यायालय में जीत सच्चाई की ही होती है और आज वही हुआ विकास सिंह ने अधिवक्ता मलकीत सिंह एवं मनप्रीत सिंह के साथ-साथ न्यायालय को धन्यवाद दिया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:VBDA ने राष्ट्रीय सुढी समाज को किया सम्मानित

गायत्री परिवार को धार्मिक वआध्यात्मिक संस्थानों में सर्वाधिक रक्तदान कराने का पुरस्कार मिला

सिद्धगोड़ा श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री राम भगवान की छठी महोत्सव सोहर,भजन के साथ संपन्न

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 39 वां रक्तदाता संगठन सम्मान समारोह संपन्न

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन