---Advertisement---

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा ने DGP को लिखा पत्र, कहा- पशुओं को बाजार ले जाने के दौरान किसानों से पुलिस कर रही अवैध वसूली, लगे रोक

On: December 20, 2024 3:17 PM
---Advertisement---

रांची: कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने डीजीपी अनुराग गुप्ता को पत्र लिखा है और किसानों के प्रति चिंता जाहिर की है। उन्होंने पत्र लिखकर कहा है कि राज्य के किसानों द्वारा खेतिहर पशुओं के अलावा दुधारू एवं अन्य पालतू जानवरों की खरीद ब्रिकी के लिए निरंतर निकटतम बाजार जाना पड़ता है। बाजार ले जाने के दौरान इन्हें पुलिस और प्रशासनिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है तथा पुलिस द्वारा अवैध वसूली भी की जाती है जिससे किसानों को गाय, बैल, बकरी एवं अन्य पशुओं को बाजार ले जाने में काफी कठिनाई होती है तथा किसानों में भय का वातावरण व्याप्त रहता है। जिससे ग्रामीण किसान पशुपालन करने की दिशा में आगे नहीं बढ़ पाते हैं। अतः पशुपालक किसानों को पशुओं के क्रय-विक्रय हेतु बाजार/हाट जाने के क्रम में स्थानीय पुलिस द्वारा अवैध वसूली पर रोक लगाने हेतु आवश्यक निर्देश दिया जाए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लातेहार में ड्रोन सर्वे को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक; पथराव के बाद कई राउंड फायरिंग

जमशेदपुर पुलिस कप्तान पीयूष पांडे ने कई थानेदारों का किया फेर बदल, देखें कौन कहां

कदमा:असामाजिक तत्वों के खिलाफ बस्ती वासियों ने खोला मोर्चा,थाने पर प्रदर्शन

18 दिनों से लापता युवक की तलाश तेज करने की मांग,पंचायत प्रतिनिधियों व बस्तीवासियों का एसपी को ज्ञापन

बोकारो में प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या, शादी में देरी से थे नाराज, पेड़ पर फंदे से लटके मिले दोनों के शव

नामकुम: थाना में कैदी की संदिग्ध मौत के मामले में SSP का बड़ा एक्शन, थानेदार समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड