जमशेदपुरझारखंडराष्ट्रिय

2024 तक सीबीआई में कार्यरत रहेंगे अजय भटनागर, आईपीएस अधिकारी मानव शशिधर की अवधि भी 3 साल बढ़ाई।

ख़बर को शेयर करें

दिल्ली :- वरिष्ठ IPS अधिकारी अजय भटनागर को CBI में विशेष निदेशक बनाया गया है। वह झारखंड कैडर के 1989 बैच के आईपीएस हैं और फिलहाल सीबीआई में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। अजय भटनागर 20 नवंबर 2024 तक इस पद पर रहेंगे।

वहीं, गुजरात कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज शशिधर तीन साल की अवधि के लिए सीबीआई में अतिरिक्त निदेशक बनाए गए हैं।मनोज शशिधर को भी तीन साल की अवधि के लिए सीबीआई में अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है। वह फिलहाल जांच एजेंसी में संयुक्त निदेशक हैं।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।