---Advertisement---

मल्चिंग और ड्रिप सिंचाई जैसी उन्नत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा दें : अजय टम्टा

On: December 7, 2024 5:10 PM
---Advertisement---

रांची: माननीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री, भारत सरकार, श्री अजय टम्टा द्वारा आज दिनांक- 07 दिसंबर 2024 को सर्किट हाउस सर्कुलर रोड़ रांची में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के कार्यान्वयन का मूल्यांकन सम्बंधित बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री, उप विकास आयुक्त रांची, श्री दिनेश कुमार यादव, राज्य मंत्री के निजी सचिव, श्री निखिल सारस्वत (आई.आर.एस.) सहायक समाहर्त्ता सह सहायक दंडाधिकारी रांची, श्री आदित्य पाण्डेय एवं परियोजना निदेशक ITDA, रांची, श्री संजय कुमार भगत, अपर नगर आयुक्त, रांची नगर निगम, रांची, जिला परिवहन पदाधिकारी रांची, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रांची, असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, रांची, जिला योजना पदाधिकारी, रांची, जिला शिक्षा पदाधिकारी, रांची, जिला उद्यान पदाधिकारी, रांची, जिला कृषि पदाधिकारी, रांची, जिला पशुपालन पदाधिकारी, रांची, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, रांची, परियोजना निदेशक, NHAI, रांची प्रतिनिधि, श्रम अधीक्षक रांची प्रतिनिधि, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, रांची, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, रांची, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पूर्वी रांची, अग्रणी जिला प्रबंधक, रांची, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पश्चिमी रांची, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, रांची, जिला कार्यकम प्रबंधक, JSLPS, रांची, फेलो, PPIA फेलो, जिला समन्वयक एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

आकांक्षी जिला के निर्धारित पैरामीटर की समीक्षा बैठक

माननीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री, भारत सरकार, श्री अजय टम्टा द्वारा समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास और ग्रामीण बुनियादी ढांचे में सुधार के एवं जिले में किए गए नवाचारों की पीपीटी के माध्यम से समीक्षा की गई। साथ ही अलग-अलग इंटीकेटर्स पर गहन समीक्षा कर जिले में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की गई।

उन्होंने विशेष रूप से स्कूल के बुनियादी ढांचे में अंतराल को दूर करने एवं सरकारी विद्यालय के छात्र-छात्रा द्वारा कौन-कौन से बड़े एग्जाम 12th पास करने के बाद निकाला है। इसकी जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी से लेते हुए उन्हें कई आवश्यक निर्देश दिया।

मल्चिंग और ड्रिप सिंचाई जैसी उन्नत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा दे

माननीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री, भारत सरकार, श्री अजय टम्टा द्वारा मल्चिंग और ड्रिप सिंचाई जैसी उन्नत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य पेशेवरों की कमी को दूर करने और विद्युतीकरण, स्वच्छता और सड़क विकास में परियोजनाओं में तेजी लाने पर जोर देते हुए सम्बंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत फूलों की खेती की पहल का दौरा

माननीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री, भारत सरकार, श्री अजय टम्टा द्वारा अपने दौरे के दौरान, ग्राम-हेसातू, पंचायत-गगरी, प्रखण्ड-ओरमांझी में राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत फूलों की खेती की पहल का दौरा किया। प्रगतिशील किसान श्री शशि भूषण शरण के नेतृत्व में यह परियोजना पाँच एकड़ में फैली हुई है और टिकाऊ कृषि और ग्रामीण आजीविका में जिले की प्रगति को प्रदर्शित करती है। श्री टम्टा ने प्रयासों की सराहना की और सभी हितधारकों को रांची में परिवर्तनकारी विकास हासिल करने के लिए अपने योगदान को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड प्रदेश भामस के संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार को असम प्रदेश का संगठन मंत्री का दायित्व मिलने पर रांची में सम्मान समारोह

रांची: गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने को प्रशासन सख्त, समयबद्ध होम डिलीवरी के निर्देश

रांची में ड्रग तस्करी का भंडाफोड़: वकालत का छात्र गिरफ्तार, स्पीड पोस्ट से मंगाता था चरस

बोकारो में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के जूनियर इंजीनियर को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

मंत्री इरफान जी चले थे रामनवमी में डीजे पर रोक लगवाने उनके ही समुदाय के लोग दे रहे हैं डोज! देखें सोशल मीडिया

रांची: मौसी पर नाबालिग को काम दिलाने के बहाने बेचने का आरोप, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा; पुलिस को सौंपा