---Advertisement---

आजसू अध्यक्ष ने किया पेयजल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक

On: June 29, 2024 2:41 AM
---Advertisement---

सिल्ली/सोनाहातु:- आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक सुदेश कुमार महतो के रांची स्थित आवास में शुक्रवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक हुई जिसमें पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश रंजन, एसडीओ तिलोस्फोर मिंज, एसडीओ भूपेंद्र सिंह, कनिए अभियंता अनिल लिंडा, जीतमोहन सिंह मुंडा तथा प्रभात कुमार उपस्थित रहे। बैठक में सुदेश कुमार महतो ने सिल्ली विधानसभा के प्रखंड सिल्ली, सोनाहातू,राहे तथा अनगड़ा में पानी की व्याप्त समस्या को लेकर पदाधिकारियों के साथ कई बिंदुओं पर चर्चाएं की – जिसमें सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन को 100 प्रतिशत का लक्ष्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। अगर कोई क्षेत्र छुट रहा है तो उसे जल्द जोड़ने को कहा गया। वर्तमान में चल रहे प्रत्येक पंचायत में 10-10 चापाकल निर्माण कार्य का क्या लक्ष्य था तथा जिसमें से कितना पूरा हुआ उसकी जानकारी ली गई। सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 304 नलकूप के खराब हो चुके पाईप को बदलने का कार्य एवं विशेष मरम्मति द्वारा लगभग 29 बंद पडे नलकुपों को जल्द से जल्द चालू करने को कहा गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:44 वर्षों के ठहराव को खत्म करने के संकल्प के साथ गौरव गोयल ने तेज किया जनसंपर्क

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार