July 26, 2026

अखिल भारतीय सैनिक परिषद ने मनाया कारगिल विजय दिवस, वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

1200-675-27238029-thumbnail-16x9-kargil.jpg

अखिल-भारतीय-सैनिक-परिषद-बोकारो-द्वारा-मनाया गया कारगिल-विजय दिवस

कारगिल विजय दिवस (ईटीवी भारत)

बोकारो: आज देशभर में 27वां कारगिल विजय दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है। कारगिल विजय दिवस वीरता, बलिदान और गौरव का प्रतीक है। अखिल भारतीय सैनिक परिषद की ओर से कारगिल दिवस का विजय उत्सव बोकारो के सिटी पार्क स्थित शहीद उद्यान में मनाया गया.

इस अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई और उनके अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया। कारगिल विजय दिवस देश की रक्षा के लिए समर्पित वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है। इस दौरान 1999 के युद्ध में शामिल रहे जवानों ने अपने अनुभव साझा किए और देश के युवाओं में देशभक्ति जगाने की अपील की.

पूर्व सैनिकों का बयान (ईटीवी भारत)

मौके पर मौजूद पूर्व सैनिक नायक गंगेश्वर तिवारी ने कहा कि आज हमारे देश की सेना तकनीक से भरपूर मजबूत है. जब कारगिल युद्ध हुआ तो हम इतने आगे नहीं थे, लेकिन इसके बावजूद हमने जीत हासिल की. आज की युवा पीढ़ी को देश की सेवा करने की जरूरत है। जीवन में इससे बड़ी कोई सेवा नहीं हो सकती।

वहीं, पूर्व सैनिक शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि सेना के इंजीनियर विंग का काम युद्ध के पहले और बाद में होता था. दुश्मनों द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंगों पर भी ध्यान देना था, ताकि किसी को नुकसान न हो. नायक राम बाबू सिंह ने बताया कि वे 14 दिनों तक इस लड़ाई में डटे रहे और जीत हासिल की. लोगों को मेडिकल और इंजीनियरिंग से आगे बढ़कर देश सेवा के बारे में सोचना चाहिए।

यह भी पढ़ें: कारगिल विजय दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत बड़े नेताओं ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि.

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्रास में ‘ऑपरेशन विजय’ के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे.

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने कारगिल के नायकों को किया सलाम, कहा- देश के लिए बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता.

Source link

ख़बर को शेयर करें।