July 26, 2026

पलामू के रामगढ़ में बुजुर्ग की संदेहास्पद मौत, जंगली जानवरों के शिकार के लिए घर में रखा था हथियार.

1200-675-27238241-thumbnail-16x9-palamu.jpg

पलामू का आदमी मर गया

अवधारणा छवि (ईटीवी भारत)

पलामू: जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नवाडीह हुटार में 75 वर्षीय श्यामलाल भुइयां की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मौके से एक अवैध देशी बंदूक भी बरामद की है.

दरअसल, बुजुर्ग श्यामलाल भुइयां जंगली जानवरों के शिकार के लिए बंदूक रखते थे. शनिवार देर रात श्यामलाल ने कई साल बाद अपनी देशी बंदूक निकाली। इसी क्रम में गोली चल गयी. इस घटना में श्यामलाल के सीने में गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

बुजुर्ग की संदिग्ध मौत (Etv भारत)

रामगढ़ थाना प्रभारी ओम प्रकाश साह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने आत्महत्या की आशंका जतायी है. हालांकि, परिवार की ओर से अभी तक कोई आवेदन नहीं आया है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

मृतक के बेटे बीरेंद्र ने बताया कि उसके पिता जंगली सूअर और हिरण के शिकार के लिए हथियार रखते थे. रात में उसने हथियार निकाला था और उसकी जांच कर रहा था, तभी गोली चल गयी. उनके पिता बढ़ई का काम करते थे और वर्षों तक हथियार रखते थे। वह बचपन से ही घर में हथियार देखता आ रहा है।

यह भी पढ़ें:

पलामू में करंट से बेटे को बचाने में मां की मौत, बेटे-बहू की हालत गंभीर

लातेहार में सड़क हादसा: दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

पलामू में सड़क हादसे में दो की मौत, बाइक और हाइवा की टक्कर में हुआ हादसा

Source link

ख़बर को शेयर करें।