जमशेदपुर:अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में दिनांक 12 जनवरी 2025 को सुबह 10:00 बजे से सोनारी चित्रगुप्त भवन में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जमशेदपुर महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजीव सिन्हा जी के द्वारा किया गया ।धन्यवाद ज्ञापन श्याम बिहारी लाल के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर माला और फूल चढ़कर शुरू किया गया। इसके बाद सभी सदस्यों ने उनके जीवनी के ऊपर अपने-अपने वक्तव्य रखें ।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सुबोध श्रीवास्तव जी, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा झारखंड प्रदेश के महामंत्री श्री अजय श्रीवास्तव जी, श्री अतुल चंद्र जी, श्री सुजीत श्रीवास्तव जी, श्री शशांक शेखर जी, श्री अजय कुमार वर्मा जी, श्री सुनील कुमार सिन्हा जी, श्री रमेश प्रसाद जी, श्री सुरेश जी ,श्री शिवचरण जी ,श्री बबलू जी ,आदि उपस्थित रहे।