जमशेदपुर:आर टी आई कार्यकर्ता संघ केन्द्रीय समिति की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आदिवासी भवन करनडीह ,जमशेदपुर में आरटीआई कार्यकर्ता संघ के द्वारा”जनसूचना अधिकार अधिनियम और युवाओं की भूमिका”पर एक विचार गोष्ठी आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम आरटीआई कार्यकर्ता संघ केन्द्रीय अध्यक्ष श्री दिलबहादुर और केन्द्रीय महासचिव श्रीं कृतिवास मंडल एवं अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण किया गया इसके पश्चात आदिवासी भवन में अवस्थित झारखंड आंदोलन के जनक मारांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एवं पूर्व विधायक सनातन मांझी के स्टेचू पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
जिसमें संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री दिलबहादुर ने विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवनी एवं आदिवासी भवन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का दिन गौरव का दिन है श्री दिलबहादुर ने जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 की महत्ता को बताते हुए कहा कि युवाओं कि भूमिका समाज में पारदर्शिता लाने एवं भ्रष्टाचार समाप्त करने में अहम भूमिका है आज के युवा राष्ट्र के भविष्य हैं और कान्ति की प्रतीक है अगर जनसूचना अधिकार अधिनियम के प्रति भारत का हर युवा जागरूक हो जाए तो समाज और राष्ट्र में ना केवल भ्रष्टाचार रूपी बीमारी कम हो जाएगी बल्कि प्रशासनिक क्षेत्र में परदर्शिता भी दिखाई देगी।
इसलिए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हर युवाओं को आरटीआई कानून का ज्ञान होना चाहिए और युवाओं का इसका प्रयोग अपने गांव से लेकर राष्ट्र के अंतिम पायदान तक पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन लाने में करना चाहिए उन्होंने कहा कि युवा ना केवल ऊर्जावान होते हैं बल्कि उनके अंदर परिवर्तन करने की असीम क्षमता होती है जो राष्ट्रीय आंदोलन से लेकर के देश के किसी भी आंदोलन में उनकी भूमिका दिखती है उन्होंने आरटीआई को समाज में क्रांति लाने एवं प्रशासन में पारदर्शित चलाने का एक अचूक हथियार संविधान में हमें दिया है इसका प्रयोग हम गांव से लेकर राष्ट्रपति भवन तक जनहित में कर सकते हैं उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि संविधान द्वारा बनाए गए इस जनहित कानून को राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से निष्क्रिय बनाने में लगी है तथा सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद सरकार सूचना आयोग को सक्रिय करने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रही है इसलिए युवाओं का आगे चलकर इस कानून के प्रति जागरूक होकर इसका इस्तेमाल जनहित में करना चाहिए ताकि समाज और राष्ट्र में परिवर्तन आ सके
युवाओं की गौरवशाली इतिहास रहा है जिसे कभी भूलाया नहीं जा सकता है :कृतिवास मंडल
केन्द्रीय महासचिव श्री कृतिवास मंडल ने संबोधित करते हुए कहा कि कि राष्ट्रीय युवा दिवस अपने आप में देश के लिए हम युवाओं की गौरवशाली इतिहास रहा है जिसे कभी भूलाया नहीं जा सकता है और जनसूचना अधिकार अधिनियम पढ़ें लिखे युवाओं की एक हाथियार है जो एक भ्रष्टा अधिकारियों पर नकेल कसने का काम करती है
विचार गोष्ठी को केन्द्रीय सचिव कांग्रेस महतो सह सचिव दिनेश कुमार किनू भरत कुमार सिंह मंगल पात्रों आसुसथामा कर्मकार ने भी संबोधित किया इस कार्यक्रम का संचालन केन्द्रीय सचिव दिनेश कर्मकार और धन्यवाद ज्ञापन रिषुनदू केसरी ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुलोचना देवी सुनील प्रसाद सावन मुर्मू अभिराम सामंत पूजा कुमारी विश्वनाथ महतो एवं अन्य आरटीआई कार्यकर्ता मौजूद थे।