---Advertisement---

प्रधानाध्यापिका का गजब का कारनामा, छात्राओं से मालिश कराते वीडियो वायरल; निलंबित

On: March 7, 2026 9:58 AM
---Advertisement---

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। करवी क्षेत्र के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि प्रधानाध्यापिका स्कूल की छात्राओं से अपने शरीर की मालिश करवा रही थीं।

मामला करवी इलाके के नया बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल के कमरे में फर्श पर चटाई बिछी हुई है और कुछ छोटी-छोटी छात्राएं प्रधानाध्यापिका की मालिश करती नजर आ रही हैं। इस दौरान प्रधानाध्यापिका आराम से लेटी हुई दिखाई दे रही हैं।

बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही महिला का नाम मधु कुमारी है, जो उस स्कूल की प्रधानाध्यापिका हैं। वायरल क्लिप में छात्राएं कभी हाथों से तो कभी पैरों से मसाज करती दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं, एक छात्रा बेलन से मसाज करती भी नजर आ रही है, जबकि प्रधानाध्यापिका मोबाइल फोन चलाती दिखाई दे रही हैं।

जानकारी के अनुसार यह घटना स्कूल के पढ़ाई के समय की बताई जा रही है। ऐसे में बच्चों से इस तरह का काम करवाने का आरोप सामने आने के बाद लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने इसे शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाला मामला बताया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल बच्चों को शिक्षा देने और उनका भविष्य संवारने का स्थान होता है, लेकिन इस तरह की घटनाएं शिक्षा के माहौल को खराब करती हैं।

मामले के तूल पकड़ने के बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापिका मधु कुमारी को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पाइल्स ऑपरेशन के बाद नहीं मिली छुट्टी, लोको पायलट ने अधिकारी के सामने उतार दी पैंट, VIDEO वायरल

पति की घिनौनी हरकत! पत्नी की ऑनलाइन बोली लगाई, इंटरनेट पर डाली अश्लील तस्वीरें और फोन नंबर

यूपी:यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर गंभीर हमला करने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़,1 लाख का इनामी जिशान ढेर

लखनऊ: हृदय विदारक कांड,बेटे ने बाप को बहन के सामने मारी गोली,शव को काट काट कर ड्रम में भरा और…!

जयमाला के दौरान सेल्फी लेने पर भड़का दूल्हा, दुल्हन को मारी लात, ससुर को भी पीटा, फिर बाराती-घराती भिड़े; कई घायल

कासगंज में दिल्ली के बुराड़ी जैसा कांड: बच्चों को जहर दिया, पत्नी का गला काटा, फंदे से झूल रहा था पति; बंद मकान में 5 शव मिलने से सनसनी ‌