---Advertisement---

गढ़वा: बकरी चराने जंगल गई वृद्ध महिला को जंगली हाथी ने कुचला, मौत

On: January 20, 2026 7:57 PM
---Advertisement---

गढ़वा: जिले के चिनियां थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हाथियों के झुंड के हमले में एक 60 वर्षीय महिला की जान चली गई। इस घटना के बाद से पूरे चिनियां क्षेत्र और आसपास के जंगली इलाकों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान जीरवा देवी के रूप में हुई है। वह अपने गांव से सटे जंगल में पड़ोस की एक किशोरी के साथ बकरी चराने गई थीं। देर शाम जब दोनों बकरी चराकर गांव लौट रही थीं, तभी अचानक जंगल में उनका सामना हाथियों के झुंड से हो गया। हाथी को देखते ही दोनों घबरा गईं। इसी दौरान एक हाथी ने जीरवा देवी पर हमला कर दिया और उन्हें बेरहमी से कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना के वक्त साथ मौजूद किशोरी किसी तरह जान बचाकर जंगल से भागने में सफल रही। वह सीधे गांव पहुंची और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई।


सूचना मिलते ही सीदे गांव के वन समिति अध्यक्ष ने तत्काल चिनियां वन विभाग को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वन विभाग की टीम और हाथी दल रात में ही जंगल पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद शव को कब्जे में लेकर देर रात चिनियां वन कार्यालय लाया गया।


घटना के बाद से चिनियां थाना क्षेत्र में लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों की लगातार आवाजाही से उनका जंगल जाना मुश्किल हो गया है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।


वन विभाग की ओर से मृतका के परिजनों को तत्काल राहत देते हुए 50 हजार रुपये की नगद सहायता राशि प्रदान की गई है। वहीं, विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों की सक्रियता को देखते हुए फिलहाल जंगल की ओर जाने से बचें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना दें।


इस घटना ने एक बार फिर मानव-हाथी संघर्ष की गंभीर समस्या को उजागर कर दिया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिचौलियों और भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं’: समीक्षा बैठक में सख्त दिखे विधायक नरेश प्रसाद सिंह

मझिआंव नगर पंचायत में LPG संकट: अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने SDO को पत्र लिख वितरण केंद्र खोलने की मांग की

गढ़वा:छापामारी के दौरान पकड़े गए 14 जोड़ों में से चार ने सड़क पर ही शादी रचाई

मंडल डैम के विस्थापित तथा बिश्रामपुर – बालीगढ़ के लोगों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, बोले झारखंड सरकार आदिवासियों के साथ कर रही है अन्याय

मंडल डैम विस्थापन को लेकर ग्रामीणों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, सरकार पर लगाया अन्याय का आरोप

गढ़वा में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, एसडीएम की छापेमारी में दुकान सील