---Advertisement---

पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर कोर्ट पहुंचे, विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर ठोका मानहानि का मुकदमा

On: January 20, 2026 8:17 PM
---Advertisement---

गढ़वा: पूर्व मंत्री एवं झामुमो नेता मिथिलेश ठाकुर ने बीजेपी विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के खिलाफ सिविल कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। यह याचिका गढ़वा व्यवहार न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में दाखिल की गई, जहां कोर्ट ने मामले को स्वीकार करते हुए जल्द ही नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।


मामला पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के दिवंगत पिता स्वर्गीय कौशल किशोर ठाकुर से जुड़ा है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने सार्वजनिक रूप से उनके पिता की स्वतंत्रता सेनानी की पहचान पर सवाल उठाते हुए अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे न केवल परिवार बल्कि समाज में उनकी प्रतिष्ठा को गहरी ठेस पहुंची है।


पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कोर्ट को बताया कि उनके पिता स्वर्गीय कौशल किशोर ठाकुर देश की आज़ादी की लड़ाई में सक्रिय रूप से शामिल रहे थे और ‘गरमदल’ के सच्चे सिपाही के रूप में उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ऐसे में स्वतंत्रता सेनानी के सम्मान पर सवाल उठाना न केवल निंदनीय है, बल्कि यह गंभीर मानहानि के दायरे में आता है।


याचिका में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस मामले को लेकर पहले ही भाजपा विधायक को लीगल नोटिस भेजा गया था, लेकिन निर्धारित समय के बावजूद न तो कोई जवाब दिया गया और न ही सार्वजनिक रूप से माफी मांगी गई। इसके बाद मजबूर होकर पूर्व मंत्री को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।


गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है, जब सत्येंद्र नाथ तिवारी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया गया हो। इससे पहले भी तत्कालीन मंत्री मिथिलेश ठाकुर द्वारा सत्येंद्र नाथ तिवारी के खिलाफ गढ़वा कोर्ट में मानहानि की याचिका दायर की जा चुकी है। यह दूसरी बार है जब इसी मामले को लेकर दोनों नेताओं के बीच कानूनी टकराव सामने आया है।


फिलहाल कोर्ट द्वारा याचिका स्वीकार किए जाने के बाद अब नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस मामले पर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं और आने वाले दिनों में यह विवाद और तूल पकड़ सकता है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बरडीहा के सुकौवा दोहर बालिका आवासीय मैदान में कल से शुरू होगी 65वीं सुब्रतो मुखर्जी अंतरविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता

मझिआंव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विभिन्न धाराओं के आरोपी नकीब अली खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

आमर पश्चिम टोला की जाम नाली का नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, सफाई कार्य का दिया निर्देश

बरडीहा ग्राम सभा में समस्याओं का त्वरित समाधान, फिर बाजार में चला स्वच्छता एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान

धूम धाम से मनाया गया माँ कामख्या का तीसरा वार्षिक उत्सव, कलश यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु

पुलिस ने अवैध बालू परिवहन पर की कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त