गढ़वा: साहिजना रोड,गढ़वा अवस्थित मिहिजाम होम्योपैथिक चिकित्सालय के पास आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम की ओर से आनंदमार्गियों की गरिमामयी उपस्थिति में पन शाला का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर राहगीरों को मीठा खिलाकर एवं ठंडा जल पिला कर नियमित जल की उपलब्धता की बात कही गई।यह व्यस्ततम मार्ग है जिसमें अनेक सर्वसाधारण, बीमार एवं विद्यार्थी हमेशा आवागमन करते हैं जिन्हें जल की अत्यंत आवश्यकता पड़ती है।परंतु वर्तमान शहरी व्यस्था में हैंडपंप एवं अन्य जल प्रबंध नहीं के बराबर है जिससे गरीब एवं असहायों को जल अभाव में प्यासा भी रहना पड़ता है।यही कारण है कि आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ऐसी सेवा के लिए सदैव ही तत्पर रहता है। इस अवसर पर उपस्थित डी पी एस सेक्रेटरी कैलाश जी ने बताया कि इस भीषण धूप में जरूरत मंद राहगीरों को ठंडा पानी पिलाना पुनीत कार्य है । पूर्व भुक्ति प्रधान सह मिहिजाम होम्योपैथिक चिकित्सालय के संचालक डॉ रामानुज प्रसाद ने बताया कि यह प्याऊ लगातार 12 वर्षों से संचालित है।इस प्रकार की सेवा प्रदान करते हुए अत्यंत आनंदित हूं।

भुक्ति प्रधान धर्मेंद्र देव ने संबोधित करते हुए सभी से अपील किया कि राहगीरों के साथ ही हम सब को अन्य जीव जंतुओं, पशु पक्षियों के अस्तित्व की सुरक्षा के संकट की घड़ी में जल स्रोतों को सुरक्षित ,विकसित एवं जल सुविधा प्रदान कर अपने मानवीय कर्तव्यों को अवश्य ही पूर्ण करना होगा। अन्यथा पर्यावरण असंतुलन से मानव जीवन को नए संकट का सामना करना पड़ सकता है ।इस कार्यक्रम में आरती दीदी,आशीष देव,ज्योत्सना देव एवं आभा रानी की महत्व पूर्ण भूमिका रही।











