---Advertisement---

गढ़वा के अंकित ने लहराया परचम, झारखंड पॉलिटेक्निक परीक्षा में हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान

On: July 3, 2025 4:21 PM
---Advertisement---

गढ़वा (झारखंड वार्ता): गढ़वा जिले के लिए शिक्षा क्षेत्र से एक गर्व का क्षण सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित संस्थान ऐन इंजीनियर्स एकेडमी के छात्र अंकित राज आदित्य ने झारखंड पॉलिटेक्निक परीक्षा 2025 में राज्यभर में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है।

संस्थान के संस्थापक व निदेशक इंजीनियर रवि रंजन यादव ने बताया कि यह उपलब्धि न केवल अंकित की मेहनत, बल्कि संस्था की उत्कृष्ट शिक्षण प्रणाली और शिक्षकों की समर्पित टीम का परिणाम है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष संस्था का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है और 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।

इंजीनियर रवि रंजन यादव ने अंकित को बधाई देते हुए कहा, ऐन इंजीनियर्स एकेडमी की स्थापना एक उद्देश्य के साथ की गई थी—गढ़वा जैसे छोटे शहर के बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराना। आज हम उस उद्देश्य में सफल हो रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी संस्थान ने झारखंड की विभिन्न परीक्षाओं में तीन बार राज्य टॉपर दिए हैं। अंकित की यह उपलब्धि न केवल गढ़वा बल्कि पूरे पलामू प्रमंडल के लिए प्रेरणादायक है।

संस्थान बना सफलता की पहचान

गढ़वा शहर में स्थित ऐन इंजीनियर्स एकेडमी लगातार जिले में शैक्षणिक क्रांति का केंद्र बनता जा रहा है। संस्थान ने यह साबित कर दिया है कि समर्पण, दिशा और दृढ़ता से किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त की जा सकती है।

गढ़वा वासियों और विद्यार्थियों में इस सफलता को लेकर खुशी की लहर है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now