

पाकिस्तान: पाकिस्तान में भारत के और एक दुश्मन के ढेर होने की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के पेशावर प्रांत में जैश ए मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर के रिश्तेदार कारी एजाज आदिब को अज्ञात बंदूक धारी ने ढेर कर दिया है।
आए दिन आतंकियों और उनके आकाओं में खौफ बढ़ता ही जा रहा है।
मसूद अजहर की योजना थी कि उसके संगठन में भर्तियां सीधे न हों, बल्कि दूसरे संगठनों के जरिए हों, ताकि नए आतंकवादियों की पूरी जानकारी मिल सके और यह पता चल सके कि वे संगठन के लिए कितने फायदेमंद होंगे. इसके लिए कारी एजाज पहले युवाओं को अपने संगठन के जलसों में बुलाता था. फिर धीरे-धीरे उनका ब्रेनवॉश करता था और उन्हें खतरनाक आतंकवादी बना देता था. इसके बाद उन्हें हथियारों और विस्फोटकों की ट्रेनिंग के लिए जैश-ए-मोहम्मद के कैंपों में भेजा जाता था.
संबंधित समाचार
Satish Sinha
October 11, 2026




