सिसई

सिसई: भैंस को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, 5 गंभीर घायल

ख़बर को शेयर करें

मदन साहु


सिसई (गुमला ): प्रखण्ड थाना क्षेत्र  अन्तर्गत नए बने बाई पास नेशनल हाइवे सड़क में पोटरो गांव के समीप सोमवार की रात 8:30 बजे के लगभग भैंस को बचाने के दौरान 100 मीटर की दूरी से अनियंत्रित होकर 407 माल वाहक ट्रक सड़क के नीचे गिर कर पलट गया। जिससे गाड़ी में सवार ऋषव महली 6 वर्ष, नमन महली 7 वर्ष, सोनम महली 10 वर्ष, सोनी देवी 31 वर्ष , रोशन महली 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं दुर्घटना का जानकारी मिलने पर स्थानीय ग्रामीण संदीप साहु, विकास साहु, अजित साहु, अमित साहु, संदीप साहु, सोनु साहु, दुर्घटना स्थल पहुंचे और सभी घायलों को सहारा देकर उठाया और निजी वाहन से आनन फानन में  रेफरल अस्पताल सिसई पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पांचों घायल को रांची रेफर कर दिया। रोशन महली गाड़ी चला रहा था। वहीं पास के दुकानदार ने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी भरनो की ओर जा रहा था। वहीं सभी घायल भरनो प्रखंड के रहने वाले हैं।

दुर्घटना का जानकारी मिलने पर सिसई थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।