खासम ख़ासझारखंडबोकारो

बोकारो:ट्रेजरी घोटाले में एक और खुलासा, एसपी ऑफिस के एकाउंट विभाग में तैनात ASI अशोक भंडारी के खाते में भेजे 50 लाख, गिरफ्तार

बोकारो: अवैध वेतन निकासी और ट्रेजरी घोटाले की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि पहले से गिरफ्तार मुख्य लेखापाल कौशल कुमार पांडेय के बैंक खाते से कथित रूप से से एसपी एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात एएसआई अशोक भंडारी के खाते में करीब 50 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। सीआईडी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोकारो एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में तैनात एएसआई अशोक कुमार भंडारी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को बुधवार को रांची स्थित सीआईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया गया।

सीआईडी की छानबीन के दौरान यह अहम खुलासा हुआ कि कौशल पांडेय और अशोक भंडारी के अच्छे संबंध थे। कौशल पांडेय के बैंक खाते से अशोक भंडारी के खाते में करीब 50 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे, जिससे दोनों के बीच गहरे आर्थिक संबंधों की पुष्टि होती है. एसआईटी की जांच में यह भी पाया गया है कि सरकारी राशि के गबन के लिए कई अलग-अलग बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया. जांच एजेंसी के अनुसार, वर्ष 2020 से अब तक बोकारो ट्रेजरी से 1.11 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध निकासी की गई है, जिसे विभिन्न खातों के जरिए अंजाम दिया गया.

अशोक भंडारी पर आरोप है कि वह इस पूरे घोटाले में सक्रिय रूप से शामिल था और अवैध निकासी की प्रक्रिया में सहयोग कर रहा था. सीआईडी अब इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों और पैसों के लेन-देन के नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है. यह मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग और प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है. जांच एजेंसी का कहना है कि जल्द ही इस घोटाले से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जा सकती है.

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!