---Advertisement---

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मन्दिर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समीक्षा बैठक संपन्न

On: April 30, 2026 12:18 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: गायत्री परिवार टाटानगर का युवा प्रकोष्ठ नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल का 63वां रक्तदान शिविर के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर एक समीक्षा गोष्ठी भालूबासा में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रांतीय युवा समन्वयक संतोष कुमार राय ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ साथ श्री रविश कुमार वर्मा जी और श्री आर के सिन्हा जी को विशेष रूप से धन्यवाद किया. जिन्होंने इस रक्तदान शिविर में होने वाले खर्च को पूर्ण रूप से वहन किया . इस अवसर पर श्री रविश कुमार वर्मा जी ने कहा की मैं प्रति वर्ष दो कैम्प अपने स्वर्गीय माताजी और पिताजी के स्मृति में रक्तदान शिविर का खर्च वहन करूंगा।

इस पुनीत कार्य हेतु सहयोग के लिए संकल्प लेने पर रक्तदान शिविर के संयोजक श्री संजीव सिन्हा जी ने रविश जी के आभार ब्यक्त किया ।

बहन श्रीमती रेखा शर्मा एवं श्री आर पी शर्मा जी ने दोनों को मंत्र चादर और गुरुदेव का साहित्य भेट कर सम्मानित किया ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now