July 26, 2026

महुआडांड : बच्चे की गुमशुदगी को लेकर थाने में दिया गया आवेदन

IMG-20230910-WA0009.jpg

संवाददाता ꫰ रामप्रवेश गुप्ता

महुआडांड (लातेहार) : महुआडांड थाना के परहाटोली पंचायत के डूमरडी गांव से 5 सितंबर की रात से एक बच्चा गुम हो गया है। इनके परिवार वालों के द्वारा बच्चे की खोजबीन की गई और अपने रिश्तेदारों से पुछताछ किया गया पर बच्चा का पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिवार वालों के द्वारा बच्चे के गुमशुदगी को लेकर महुआंडा़ड थाना में आवेदन देकर बच्चे की खोजबीन के लिए मदद की गुहार लगाई गई है।

लापता बच्चे का नाम अनीश किंडो उम्र 15 वर्ष रंग गोरा है, और वह तोतला कर बोलता है। बच्चा हरा रंग का की सर्ट पहना है जिसके पीछे मुख्यमंत्री आयातन फुटबॉल बालक/बालिका प्रतियोगिता 2021 लिखा हुआ है। सफेद रंग का हाफ पैंट पहना है जो सामने चेक चेक है और साथ में एक थैला भी पकड़ा हुआ है। इस तरह का कोई बच्चा मिलने पर उनके परिवार के सदस्य सुमन्ती तिर्की के द्वारा मोबाइल नंबर 9311792256 पर संपर्क करने की बात कही गई है।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed