बगोदर में विधिक सशक्तिकरण शिविर, स्वीकृति पत्र बांटे गये
![]()
भास्कर न्यूज बगोदर प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) गिरिडीह के तत्वावधान में कानूनी सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आम लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना था। शिविर में डालसा गिरिडीह की ओर से मुख्य अतिथि के रूप में पैनल अधिवक्ता राजीव कुमार रंजन एवं प्रियांशु शेखर उपस्थित थे. उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की कानूनी समस्या होने पर डालसा की मदद लेने और टोल फ्री नंबर 15100 का यथासंभव उपयोग करने की अपील की. शिविर में बगोदर प्रमुख, उपप्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
Source link
