झारखंड

विशिष्ट स्थानीय आपदा (नदी में डूबने) से मृत व्यक्ति के आश्रित को उपायुक्त द्वारा क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि अनुदान की स्वीकृति, आश्रित को मिलेगा 4 लाख रुपए

झारखंड वार्ता

रांची:- विशिष्ट स्थानीय आपदा (नदी में डूबने) से मृत व्यक्ति के आश्रित को लिए ज़िला प्रशासन की ओर से मुआवजा दिया जायेगा। उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने राज्य विशिष्ट स्थानीय आपदा (नदी में डूबने) के तहत क्षतिपूर्ति मुआवजा अनुदान की स्वीकृति दी है। अंचल अधिकारी नामकुम के प्रतिवेदनानुसार आवेदिका श्रीमती अनिता टोप्पो, पति स्व० पवन टोप्पो, ग्राम-खिजरी, थाना-नामकुम, जिला- रांची के पति पवन टोप्पो की मृत्यु दिनांक 23.07.2021 को नदी में डूबने के कारण हो गयी थी। मृत व्यक्ति के आश्रित के क्षति का आकलन कर क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि 4,00,000/- (चार लाख) रूपये मात्र अनुदान स्वीकृति प्रदान की गई है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!