झारखंड

झारखंड स्थापना दिवस, 15 नवंबर को रांची आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, तैयारियां जोरों पर

झारखंड वार्ता

रांची:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर, झारखंड स्थापना दिवस और जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर रांची आएंगे। इस मौके पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने राज्य के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की भी विस्तार से चर्चा की गयी। साथ ही उनके रोड शो पर चर्चा हुई है।
रांची एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से होते हुए बिरसा मुंडा स्मृति पार्क तक पहुंचेंगे। खूंटी में भगवान बिरसा की जन्मस्थली उलिहातू भी पहुचेंगे। इसके बाद उनके राजभवन जाने की चर्चा है। राजभवन से प्रधानमंत्री एयरपोर्ट चले जायेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर के जरिये वे खूंटी के उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली के लिए रवाना होंगे। तत्पश्चात प्रधानमंत्री खूंटी के बिरसा स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!