---Advertisement---

रांची में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, गाड़ी से कुचलने की कोशिश

On: July 8, 2025 9:18 AM
---Advertisement---

रांची: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में देर रात गश्ती के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया है।। रात करीब 12:30 बजे पुराना विधानसभा मैदान में एक काले रंग की एसयूवी तेज रफ्तार में घुमाया जा रहा था। वाहन चालक गंदी-गंदी गालियां भी दे रहा था। जब गश्ती दल मौके पर पहुंचा और वाहन को रोका तो कार से चार युवक उतरे। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर सभी युवक उग्र हो गए। पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख एएसआई अनिल कुमार राम ने पीसीआर-14 को बुलाया। पीसीआर-14 के पहुंचते ही एक युवक ने एएसआई अनिल कुमार को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद कार में बैठकर पुलिस बल पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। पुलिसकर्मी किसी तरह किनारे हटकर बचे। उसके बाद कार चालक ने पेट्रोलिंग गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी। इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इसी दौरान पीसीआर-14 ने घेराबंदी की कोशिश की तो कार चालक ने सामने से टक्कर मार दी। पीसीआर-14 भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन वह भाग निकला। धक्का-मुक्की के दौरान दो मोबाइल भी गिर गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

बता दें रांची में पेट्रोलिंग पार्टी के साथ कुछ दिन पहले भी ऐसी घटना हो चुका है। ये घटना चुटिया इलाके की है।जहां पुलिस ने जब अवैध बालू लदा ट्रक पकड़ा था तो कुछ लोगों ने दबंगई दिखाते हुए  पेट्रोलिंग वाहन को रोकर पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए बालू लदा ट्रक छोड़ाकार ले गया था।एसएसपी से शिकायत के बाद भी आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुआ।फिर दूसरी घटना रांची पुलिस के साथ हो गई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड की राजधानी में शर्मनाक वारदात, घर में अकेली युवती को अगवा कर गैंगरेप!मची सनसनी

एसआईपी में निवेश तो बढ़ा, पर रजिस्ट्रेशन के रुझान जता रहे निवेशकों की सतर्कता

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!

झारखंड:प्रदेश में ध्वस्त बिजली व्यवस्था पर पूर्व सीएम रघुवर का सीएम हेमंत को पत्र बोले!