July 26, 2026

कानूनी सहायता केन्द्र के तत्वावधान में मानव तस्करी को लेकर महुआडांड़ बस पड़ाव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Picsart_24-01-11_15-58-34-611.jpg

झारखंड वार्ता न्यूज़

लातेहार:- डालसा सचिव, स्वाति विजय उपाध्याय के निर्देश पर महुआडांड़ स्थित बस पड़ाव में मानव तस्करी को लेकर बृहस्पतिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कानूनी सहायता केन्द्र महुआडांड़ में प्रतिनियुक्त पीएलभी इन्द्रनाथ प्रसाद व आजाद अहमद के नेतृत्व में किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों को प्रतिनियुक्त पीएलभी के द्वारा बताया गया कि मानव तस्करी अपराध को सभी लोगों को मिल कर रोकना है। शिक्षा और जागरूकता से ही ये कार्य संभव है।

इस लिए इस कार्य के लिए लोगों को जागरूक होना अनिवार्य है, ताकि मानव तस्करी जैसे अपराध से लोगों को बचाया जा सके। इसे लेकर उपस्थित लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। साथ ही कहा गया कि इस तरह की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाने को दें या डालसा कार्यालय लातेहार को दें। इस बात को लेकर आप सभी भी दूसरों को जागरूक करें। मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed