July 26, 2026

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके, घरों और ऑफिस से बाहर निकले लोग

Picsart_24-01-11_15-51-58-062.jpg

झारखंड वार्ता न्यूज़

Earthquake:- दिल्ली-एनसीआर समेत कई देशों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भारत के अलावा पाकिस्तान, अफगानिस्तान और उज्बेकिस्तान में भूकंप के झटके लगे हैं। भूकंप का मुख्य केंद्र अफगानिस्तान का हिंदूकुश क्षेत्र में रहा है। उज्बेकिस्तान में भी भूकंप के झटके लगे हैं।

भारत में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब समेत कई शहरों में झटके महसूस किए गए हैं। झटके इतना तेज था कि लोग घरों और ऑफिस से बाहर निकल आए।

पाकिस्तान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। राजधानी इस्लामाबाद, लाहौर और खैबर पख्तूनख्वां में देर तक आए झटकों से लोग खौफजदा हैं।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed