जमशेदपुर: भारतीय मजदूर संघ पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में 9 जनवरी को एक प्रतिनिधि मंडल जिला उपायुक्त से मिला। उन्हें भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के सम्पन्न हुए आठवें त्रैवार्षिक अधिवेशन 30- 31 दिसंबर 2023 में मजदूरों की समस्याओं संबंधित पारित छः प्रस्तावों और अधिवेशन में आगामी 3 वर्ष के लिए नवगठित कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्य समिति सदस्य, विभाग प्रमुख तथा आयाम प्रमुख की सूची की प्रतिलिपि सौंपी गई।
जिसमें मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र के स्थाई कार्य में करने वाले मजदूरों को स्थाईकरण करना एवं न्यूनतम मजदूरी रू 693/- प्रतिदिन लागू करना ।
इस मौके पर मुख्य रूप से जमशेदपुर विभाग प्रमुख अभिमन्यु सिंह, मंडल सचिव भारतीय डाक कर्मचारी संघ सिंहभूम मंडल अमरेंद्र कुमार सिंह, महामंत्री सीएमएस स्टाफ यूनियन प्रेम कुमार सिंह, प्रभाकर जी ,दिलीप सिंह एवं उन सदस्य उपस्थित हुए।