---Advertisement---

केक काटकर बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती मनाई गई, पूर्व विधायक अनंत बोले – वे व्यक्ति नही विचार थे

On: April 15, 2024 2:42 AM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर(गढ़वा):– नगर पंचायत क्षेत्र के अहीपुरवा स्थित काली मंदिर के प्रांगण में रविवार को युवा अम्बेडकर क्लब के तत्वावधान में सविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया जयंती समारोह का शुभारंभ बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष पूर्व विधायक अनन्त प्रताप देव,माले नेता वरुण बिहारी यादव,झामुमो नेत्री किरण देवी,कामेश्वर विश्वकर्मा तथा क्लब के संरक्षक प्रदीप राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

समारोह को सम्बोधित करते हुये पूर्व विधायक अनन्त प्रताप देव ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर ने समाजिक असमानता,जातिगत भेदभाव मिटाने का अथक प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सविंधान निर्माता बाबा साहेब ने सविंधान के द्वारा हमे बराबरी का अधिकार दिया है। उन्होंने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुये कहा कि वे व्यक्ति नही विचार थे.हम सबों को उनके बताये मार्ग का अनुशरण करना चाहिये। मौके पर झामुमो नेता मुक्तेश्वर पांडेय,अमरनाथ पांडेय,क्लब के मुख्य संरक्षक सुभाष पासवान,शंभू राम, अशोक चंद्रवंशी,गुलाब पासवान, जयकुमार पासवान,अशोक मेहता,रामाधार राम,बाबूलाल पासवान,राजेंद्र राम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

24 वर्ष की उम्र में डॉ. शेखर कुमार बने चिकित्सक, परिवार व समाज का बढ़ाया मान

श्री बंशीधर नगर को मिली बड़ी सौगात, आधुनिक सुविधाओं से लैस उपकारा “जेल” का हुआ लोकार्पण

50 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या के प्रयास का खुलासा, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

प्लस टू हाईस्कूल में पुलिस का जागरूकता अभियान, नशामुक्ति, बाल विवाह, दहेज प्रथा और सड़क सुरक्षा पर दी जानकारी

सरस्वती नदी पुनर्जीवन अभियान को मिला बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल का समर्थन

श्री बंशीधर नगर में खेलो इंडिया अस्मिता महिला साइकिलिंग सिटी लीग का आयोजन, विधायक अनंत बोले- खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध