
झारखंड वार्ता बालूमाथ
बालूमाथ: लातेहार विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रकाश राम ने बालूमाथ प्रखंड के पिंडारकोम गांव निवासी मनोज राम, पिता उदी राम को अपना नया विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। उन्हें कल्याण विभाग से संबंधित अनुसूचित जाति मामलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस संबंध में विधायक प्रकाश राम ने लातेहार उपायुक्त को पत्र भेजकर मनोज राम की नियुक्ति की जानकारी दी है। पत्र में कहा गया है कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से मनोज राम को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
विधायक ने निर्देश दिया है कि मनोज राम द्वारा क्षेत्र की समस्याओं अथवा प्रशासनिक कार्यों से संबंधित कोई पत्र या प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाता है, तो उसे उचित महत्व देते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।







