---Advertisement---

बारीगोडा- जोजोबेडा रेल फाटक जाम,मची अफरा-तफरी,लोग त्रस्त

On: September 2, 2023 4:59 AM
---Advertisement---

समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बस्ती विकास संघर्ष समिति करेगी जोरदार आंदोलन: शैलेंद्र कुमार सिन्हा

जमशेदपुर:-बारीगोड़ा जोजोबेड़ा रेल फाटक जाम से हजारों लोग रोज-रोज प्रभावित होते हैं। ड्यूटी आने जाने वाले और स्कूल आने जाने वाले बच्चे खासकर इससे ज्यादा प्रभावित होते हैं। स्थानीय लोग और बस्ती विकास संघर्ष समिति यहां ओवर ब्रिज की मांग करती रही है लेकिन इस दिशा में अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं होने के कारण लोग जाम की समस्या से त्रस्त हैं।

शुक्रवार को बारीगोडा जोजोबेडा रेलवे फाटक पर दोपहर लगभग 1:30 बजे से लेकर 2:00 बजे तक दोनों रेल फाटक पर जाम होने के वजह से राहगीरों में अरफा तरफी का स्थिति बना रहा। ज्यादा लंबा जाम होने के वजह से टाटा मोटर्स की बसें मेन लाइन से सीमेंट प्लांट रेल फाटक तक रेल पटरी पर जाम लगा रहा।

बता दें कि बस्ती विकास संघर्ष समिति लगातार ओवर ब्रिज और सड़क की मांग को लेकर समिति के महामंत्री शैलेंद्र सिन्हा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं।

पब्लिक के सूझबूझ से बड़ी घटना टली। स्कूल के बच्चे गाड़ी में परेशान रहे, टाटा मोटर बस से ड्यूटी जाने वाले सभी लोग आज ड्यूटी बिलंब से पहुंचे।

इस तरह की घटना प्रत्येक दिन इस रेलवे फाटक पर होते रहता है। जनता त्रस्त राहगीर परेशान रहते हैं। बड़ीगोडा जोजोबेडा रेल फाटक पर जब तक ओवर ब्रिज नहीं बनेगा तब तक यहां की जनता हर दिन खतरे से खेलते रहेंगे।

बस्ती विकास संघर्ष समिति के महामंत्री शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार इस गम्भीर विषय वस्तु पर जल्द संज्ञान ले नहीं तो बस्ती विकास संधर्ष समिति एवं जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई:थानेदार के सस्पेंड होते ही अपराधी मनीष गिरफ्तार

जमशेदपुर में आतंकी हमले की आशंका, इंटरपोल ने राज्य सरकार को दी रिपोर्ट,मचा हड़कंप

झारखंड: आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 7 को दबोचा

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

संस्थापक दिवस: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अनूठी पहल,जे एन टाटा की प्रतिमा का अनावरण,10000 दीपों से श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर

झारखंड के उद्योग धंधों मजदूरों के दिन बहुरेंगे,सीएम हेमंत और टाटा ग्रुप चेयरमैन आमने-सामने बैठे,11000 करोड़ निवेश को हरी झंडी