खासम ख़ास

बीड के प्रत्याशी बालासाहेब शिंदे की मौत, मतदान केंद्र पर आया हार्ट अटैक

ख़बर को शेयर करें

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र की बीड विधानसभा सीट से एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। बीड विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार बालासाहेब शिंदे की मतदान केंद्र पर ही दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक शिंदे पोलिंग बूथ पर वोट डालने आए थे और अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। मतदान की कतार में खड़े बालासाहेब शिंदे की मृत्यु इसी दौरान हो गयी।

बुधवार को मतदान करने के लिए बालासाहेब शिंदे अपने स्थानीय मतदान केंद्र पर गए थे और वहां कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा तब वे लाइन में ही थे। वे अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़े। हार्ट अटैक आने के बाद बालासाहेब शिंदे को अस्पताल ले जाया गया, हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया। बालासाहेब शिंदे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अनुसार, अगर चुनाव के दौरान किसी उम्मीदवार की मृत्यु हो जाती है, तो धारा 52 के तहत संबंधित सीट पर मतदान स्थगित किया जा सकता है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।