

हजारीबाग: जिले के बरकट्ठा के गोरहर से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है। इस सड़क दुर्घटना में सात यात्रियों की दर्दनाक मौत की खबर है। जबकि तकरीबन 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलकाता से पटना जा रही विशाल बस उसे वक्त अनियंत्रित होकर पलट गई जब सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था और रास्ते को सड़क निर्माण ठेकेदार के कंपनी के द्वारा काट कर छोड़ दिया गया था।
मृतकों के शवों और घरों को काफी मुश्किल से बस से निकाला जा रहा है। चीख पुकार मच गई है। मृतकों में महिलाओं की संख्या ज्यादा बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक जानकी यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे सभी को हजारीबाग मेडिकल अस्पताल भेजा जा रहा है।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
September 29, 2026




