---Advertisement---

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव,पूर्व सीएम चंपई बोले रिंकू सिंह की भारी बहुमत से होगी जीत

On: February 13, 2026 8:46 PM
---Advertisement---

अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह के आवास पहुंंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, दिया विजश्री का आशीर्वाद

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रिंकू सिंह को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने विजश्री का आशीर्वाद दिया। चंपई सोरेन बुधवार की सुबह रिंकू सिंह के गौशाला नाला रोड स्थित आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने चुनाव प्रचार व जनसंपर्क अभियान आदि की जानकारी ली। इस क्रम में रिंकू सिंह को जुगसलाई के हर वार्ड में जनता से मिल रहे स्नेह, आशीर्वाद व समर्थन पर संतोष जताया। यहां पत्रकारों से बात करते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि रिंकू सिंह शिक्षित व सभ्य प्रत्याशी हैं।

जनसेवा इनके परिवार की संस्कृति और परंपरा है। ऐसी पृष्ठभूमि वाली प्रत्याशी जुगसलाई चुनाव जीत कर जुगसलाई के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में रिंकू सिंह की जीत सुनिश्चित है। रिंकू सिंह ही जीतेंगी और निश्चित रूप से जुगसलाई का सर्वांगीण विकास करेंगी।

दूसरी ओर रिंकू सिंह ने जुगसलाई के वार्ड नंबर 22, एमई स्कूल रोड समेत अन्य इलाकों में जनसंपर्क किया। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। वहींं, रिंकू सिंह को क्रम संख्या 08, चुनाव चिह्न “ईंटें” पर मुहर लगा कर जीत सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। जनसंपर्क के क्रम में जनसमस्याओं से अवगत होने के बाद रिंकू सिंह ने कहा कि कहा कि जुगसलाई उनके लिए केवल एक चुनावी क्षेत्र नहीं, बल्कि उनका अपना घर है और यहां का हर निवासी उनके परिवार का सदस्य है। इसलिए मैं यहां चुनावी वादे करने नहीं आई हूं, बल्कि अपने घर के विकास के लिए एक ‘वचन और दृढ़ संकल्प’ लेकर आई हूं। रिंकू सिंह ने अपने चुनाव चिह्न को अपने विजन से जोड़ते हुए कहा कि जिस तरह एक-एक ईंट से मजबूत इमारत खड़ी होती है, उसी तरह मेरे वादे और इरादे भी ठोस और मजबूत हैं।

अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि पूरे जुगसलाई में टाटा स्टील यूटीलिटीज (पूर्व में जुस्को) से पानी व बिजली उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता है। ताकि, यहां के लोगों को जुस्को से बिजली व स्वच्छ पेयजल मिल सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में महिला कॉलेज, बच्चों के लिए पार्क, जाम की समस्या से मुक्ति, पार्किंग की समुचित व्यवस्था समेत क्षेत्रवासियों हर तरह की मूलभूत सुविधाएं सुलभ कराना एवं क्षेत्र का समग्र विकास प्राथमिकता है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now