बिशुनपुरा(गढ़वा):- बुधवार को बिशुनपुरा पंचायत के कर्चा ग्राम निवासी संतोष रजवार को उनकी पत्नी कुसुम देवी (लाभुक) की मृत्यु के पश्चात्, ग्रामीण बैंक परिवार के द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत 2 लाख रुपए का चेक दिया गया।
जिसमें मुख्य रूप से बिशुनपुरा झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक बिशुनपुरा मैनेजर पंचम कुमार, डीडीएम कृषि विभाग दिपक कुमार, बिशुनपुरा पंचायत समिति सदस्य शांति देवी, जेएसआरपीएस इंद्रजीत कुमार, सीएफएल अर्ग गति विरेंद्र ठाकुर, बीसी सखी सह सीएसपी संचालक सुचिता देवी, बैंक सखी स्नेहलता देवी, एफसीसीआरपी निक्की कुमारी सहित विभिन्न ग्रामीण लोग उपस्थित थे।