---Advertisement---

Bengaluru Murder Case: महालक्ष्मी के हत्यारे ने ओड़िशा में की आत्महत्या, पेड़ से लटकता मिला शव

On: September 25, 2024 5:09 PM
---Advertisement---

Bengaluru Murder Case: बेंगलुरु के महालक्ष्मी हत्याकांड में नया मोड आ गया है। जिसके बाद महिला के कत्ल की गुत्थी अब और उलझ गई है। इस जघन्य हत्या के मुख्य संदिग्ध मुक्ति रंजन रॉय ने ओडिशा में आत्महत्या कर ली है। 29 साल की महालक्ष्मी की हत्या का मामला शहर के व्यालिकावल इलाके में सामने आया था, जहां उसके शरीर के कई टुकड़े फ्रिज में मिले थे।

इस मामले को लेकर बेंगलुरु पुलिस पश्चिम बंगाल और ओडिशा में एक संदिग्ध की तलाश कर रही थी। बेंगलुरु पुलिस जांच के तहत रॉय का पीछा कर रही थी, उससे पूछताछ करने के लिए ओडिशा गई। हालांकि पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लेने से पहले ही रॉय ने कथित तौर पर यह कदम उठा लिया। उसकी लाश ओडिशा में एक पेड़ से लटकी मिली है। साथ ही उसका एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने महालक्ष्मी का कत्ल किए जाने की बात भी कबूल की है।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भद्रक सरकारी अस्पताल भेज दिया। धुसुरी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांचकर्ताओं ने उसकी डायरी और लैपटॉप को आगे की जांच के लिए जब्त कर लिया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now