July 26, 2026

लातेहार : पर्यटकों के लिए आज से खुला बेतला नेशनल पार्क, डिप्टी डायरेक्टर ने किया शुभारम्भ, पर्यटकों में खुशी का माहौल

IMG-20231001-WA0002.jpg

लातेहार: करीब तीन महीने बाद बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है ꫰ आपको बात दें कि यह पार्क पलामू टाईगर रिजर्व का हिस्सा है ꫰ रविवार की सुबह पलामू टाईगर रिजर्व के उपनिदेशक प्रजेशकांत जेना ने इस पार्क की विधिवत फीता काट कर और पूजा कर शुभारंभ किया ꫰ जिसके बाद पार्क में पर्यटन की गतिविधि शुरू हो गई ꫰

कई तरह के वन्यजीवों के लिए मशहूर बेतला नेशनल पार्क :-

बेतला नेशनल पार्क हाथी, बाघ, बायसन, हिरण, चीता के लिए देशभर में मशहूर है ꫰ मानसून के वक्त पर्यटन की गतिविधि को बंद रखा जाता है ताकि वन्यजीव प्रजनन कर सकें और इनकी संख्या बढ़ सके ꫰

ख़बर को शेयर करें।