---Advertisement---

भारतीय मजदूर संघ ने श्रद्धेय दंतोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि पर किया उन्हें नमन

On: October 14, 2023 3:28 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:भारतीय मजदूर संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला के सदस्यों द्वारा रेलवे मजदूर संघ के टाटानगर कार्यालय में भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ एवं स्वदेशी जागरण मंच के संस्थापक श्रद्धेय दंत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 20 वीं पुण्यतिथि 14 अक्तूबर 2023 को मनायी गयी।जिसमें सर्व प्रथम सभी सदस्यों द्वारा श्रद्धेय दंत्तोपंत ठेंगड़ी जी की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाया गया और दीप प्रज्वलित कर शत नमन करते हुये भारत माता की जय एवं श्रद्धेय दंत्तोपंत ठेंगड़ी जी अमर रहे अमर रहे के शब्द घोष किया गया। प्रदेश मंत्री भा म संघ झारखंड प्रदेश अभिमन्यु सिंह के द्वारा श्रद्धेय दंत्तोपंत ठेंगड़ी जी के जीवन परिचय पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रद्धेय दत्तोपन्त ठेंगड़ी (10 नवम्बर 1920 – 14 अक्टूबर 2004) भारत के राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मजदूर संघ, स्वदेशी जागरण मंच, भारतीय किसान संघ के संस्थापक थे।

उनका जन्म १० नवम्बर १९२० दीपावली के दिन आर्वी, वर्धा, महाराष्ट्र एवं मृत्यु14 अक्टूबर 2004 पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था उनके माता-पिता बापुराव दाजीबा ठेंगड़ी (पिताश्री), श्रीमती जानकी देवी (माता श्री)। भारतीय मजदूर संघ की स्थापना 23 जुलाई 1955 को श्रद्धेय दंत्तोपंत ठेंगड़ी जी के द्वारा भोपाल में की गई। ठेंगड़ी जी बचपन से ही समाज के वंचित वर्ग के सदस्यों की समस्याओं के प्रति अपना जीवन समर्पित कर दिया इसलिए भारतीय मजदूर संघ के द्वारा उनकी पुण्यतिथि 14 अक्तूबर को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष भा म संघ झारखंड प्रदेश बलिराम यादव , प्रदेश मंत्री भा म संघ झारखंड प्रदेश अभिमन्यु सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भा म संघ झारखंड प्रदेश सह सचिव डाक विभाग कर्मचारी संघ सिंहभूम मंडल अमरेन्द्र कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, सहायक जिला मंत्री अनिमेष कुमार दास, एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक