---Advertisement---

भवनाथपुर: मतदाता जागरूकता को लेकर निकाली गई प्रभात फेरी

On: November 4, 2024 3:58 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

भवनाथपुर (गढ़वा): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर दिनेश कुमार की अध्यक्षता में रविवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना और उनके अधिकारों के महत्व को समझाना था।

प्रभात फेरी में डॉक्टर रंजन कुमार दास, प्रखंड लेखा प्रबंधक प्रदीप कुमार पाठक, आशा फैसिलिटेटर,अनुज कुमार, एवं सहिया साथी आशा देवी, फूलपति देवी, रीता देवी, नीलम देवी समेत सभी सहिया शामिल हुए।प्रभात फेरी के दौरान जागरूकता के विभिन्न नारे लगाए गए, जिनसे लोगों को यह संदेश दिया गया कि उनके एक वोट से देश की तस्वीर बदल सकती है। इस अवसर पर डॉक्टर दिनेश कुमार ने कहा कि मतदान हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है और हमें इसका उपयोग पूरी समझदारी और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। उन्होंने सभी से अपील की कि वे न केवल खुद मतदान करें बल्कि अपने परिवार, पड़ोस और समुदाय के अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

डॉक्टर रंजन कुमार दास और प्रदीप कुमार पाठक ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है, जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। सहिया साथियों ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मतदान के दिन अपने मत का प्रयोग करने का आग्रह किया और उन्हें मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू

रंका CHC में ऐतिहासिक शुरुआत: गढ़वा जिले की पहली समर्पित ‘महिला OPD’ और आधुनिक प्रसव कक्ष शुरू