---Advertisement---

भवनाथपुर: रैपिड एक्शन फोर्स ने फ्लैग मार्च कर लोगों से की मतदान की अपील

On: November 4, 2024 4:16 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

भवनाथपुर (गढ़वा): भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव के मद्देनजर शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए आरपीएसएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। सुरक्षा बलों की इस सक्रियता का उद्देश्य क्षेत्र में भयमुक्त और निष्पक्ष चुनावी माहौल बनाए रखना है। जिससे मतदाता बिना किसी डर के अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।

आरपीएसएफ के जवानों ने चपरी,पंडरिया,कैलान,मंडरा मकरी,सहित गांव कस्बों और संवेदनशील इलाकों में गश्त करते हुए स्थानीय निवासियों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान जवानों ने लोगों को आश्वस्त किया कि मतदान के दिन पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी और किसी भी तरह के हिंसा या दखलंदाजी को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। पुलिस ने यह भी बताया कि उन्हें विशेष निर्देश दिए गए हैं कि मतदान प्रक्रिया में व्यवधान डालने वाले तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने की योजना बनाई है, जिसमें फोर्स के दो टुकड़ी आरपीएसएफ के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग भी लिया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र में गश्त कर रहे थाना पुलिस के एसआई दिनेश सिंह और नारायण प्रसाद ने जनता से अपील की है कि वे बिना किसी भय के मतदान करें और चुनावी प्रक्रिया में सहयोग करें।


चुनाव के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में लोगों को जागरूक भी किया। लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की तुरंत सूचना स्थानीय प्रशासन को दें।

आरपीएसएफ और स्थानीय पुलिस प्रशासन का यह प्रयास न केवल क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में सहायक सिद्ध हो रहा है, बल्कि मतदाताओं में विश्वास भी बढ़ा रहा है कि वे निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में अपने अधिकार का प्रयोग कर पाएंगे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा:महासंभूति तर्कब्रह्म बाबा श्री श्री आनंदमूर्ति जी के 105 वें जयंती पर भव्य कार्यक्रम संपन्न

आर.के. पब्लिक स्कूल, मझिआंव में मासिक धर्म स्वास्थ्य, स्वच्छता और किशोरावस्था पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने की पहल

रांची में गढ़वा का जलवा: NPS गुरुकुलम् के तीन छात्रों ने स्टेट बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

गढ़वा: पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ आरोपी नितेश गुप्ता के घर चिपकाया इश्तिहार

आर.के. पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई बाबा साहब की जयंती; संविधान निर्माता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि