July 26, 2026

बोकारो: नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लुगू पहाड़ पर बंकर ध्वस्त, नक्सल पोस्टर समेत कई सामान बरामद

Picsart_24-08-07_22-09-03-295.jpg

बोकारो: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत ललपनिया/जगेश्वर विहार थाना में अवस्थित लुगु पहाड़ पर एक करोड़ का ईनामी नक्सली विवेक (CCM), 25 लाख ईनामी नक्सली रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल उर्फ बिरसेन (SAC) एवं अन्य ईनामी नक्सलियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों द्वारा सर्च अभियान संचालित किया गया। सुरक्षा बलों के द्वारा चलाए गए सर्च अभियान के क्रम में लुगु पहाड़ में नक्सली बंकर को धवस्त किया गया। छापेमारी में बंकर से नक्सलियों द्वारा रोजमर्रा में उपयोग की जाने वाली विभिन्न सामग्री, नक्सली पत्रिका, नक्सल पोस्टर, खाद्य सामग्री, नक्सलियों द्वारा उपयोग की जाने वाली वर्दी एवं अन्य सामग्रियों की बरामदगी हुई है।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed