---Advertisement---

लातेहार में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 7000 रिश्वत लेते अमीन रंगे हाथ गिरफ्तार

On: February 13, 2026 1:16 PM
---Advertisement---

लातेहार: जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की पलामू प्रमंडल इकाई ने शुक्रवार को अहम कार्रवाई करते हुए गारू प्रखंड सह अंचल कार्यालय में तैनात अमीन मुनिदेव सिंह को ₹7,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। इस कार्रवाई से जिले के राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

जमीन से जुड़े काम के बदले मांगी थी घूस

जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने अपने भूमि संबंधी कार्य को कराने के लिए अमीन से संपर्क किया था। आरोप है कि अमीन मुनिदेव सिंह ने काम आगे बढ़ाने के एवज में उससे ₹7,000 की मांग की। परेशान होकर पीड़ित ने एसीबी पलामू प्रमंडल कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई और पूरे मामले की जानकारी दी।

शिकायत की जांच के बाद बिछाया गया जाल

एसीबी की टीम ने पहले शिकायत की गोपनीय सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर अधिकारियों ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई का फैसला लिया। तय योजना के अनुसार वादी को चिन्हित नोट देकर आरोपी के पास भेजा गया।

पैसे लेते ही टीम ने दबोचा

जैसे ही अमीन ने वादी से रिश्वत की राशि ली, पहले से घात लगाए एसीबी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान टीम ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now