---Advertisement---

नगर ऊंटारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दर्जनों वाहन जप्त — हेलमेट अनिवार्य, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई: उपेंद्र कुमार

On: November 15, 2025 9:15 PM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। जिले के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर नगर ऊंटारी पुलिस ने शनिवार को एमवी एक्ट के तहत वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार के नेतृत्व में थाना के सामने मुख्य सड़क पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से यातायात नियमों को तोड़ने वालों में जहां हड़कंप मच गया,वही स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति प्रसन्नता है।

उधर बाइक चेकिंग से चालकों में हड़कंप मच गया। कई बाइक चालक तो दूर से ही पुलिस की चेकिंग देख कर अपनी बाइक घुमाकर रफूचक्कर हो गए। वाहन चेकिंग के दौरान सड़क से गुजरने वाले दोपहिया वाहनों को रोका गया और कागजातों एवं लाइसेंस आदि की जांच की गई। वहीं हेलमेट नहीं पहनने वाले बाइक चालकों को फटकार लगाते हुए लगभग दर्जनों दोपहिया वाहनों को जप्त किया गया। चेकिंग के दौरान कई नाबालिग विद्यार्थियों को भी पकड़ा गया।

इस संबंध में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि नियमों की अनदेखी करना कितना घातक होता है यह हादसा होने के बाद पता चलता है। नियमों की अनदेखी के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएँ हो रही है। बिना हेलमेट बाइक चलाना जानलेवा साबित होता है। बिना हेलमेट पहने घर से नही निकले। यातायात नियमों के पालन से ही सड़क दुर्घटना पर विराम लगाना संभव है। थाना प्रभारी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर एमवी एक्ट के तहत वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें दर्जनों दोपहिया वाहनो को जप्त कर एम वी एक्ट के तहत चालान हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी को पत्राचार किया गया है।

थाना प्रभारी ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि लोग हेलमेट जरूर पहनें, वाहन का जरुरी कागजात अपने साथ लेकर चलें और यातायात नियमों का पालन करें। इधर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग को देख दोपहिया बाइक चलाने वाले इधर-उधर भागते दिखे तथा अपने रास्ता बदलकर लोग भागते दिखे। 

उधर वाहन चेकिंग समाप्त होने के बाद कई गणमान्य लोगों ने थाना प्रभारी से पैरवी कर मोटरसाइकिल छुड़वाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन थाना प्रभारी ने उनसे आग्रह करते हुए कहा कि पैरवी करने के बजाय क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने का प्रयास करें ताकि अपनों के साथ दूसरे को भी सुरक्षित रख सके। वाहन चेकिंग में एसआई जितेंद्र कुमार, शशिकांत शुक्ला, संजय महतो सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now