---Advertisement---

बृजभूषण शरण सिंह को बड़ा झटका, यौन शोषण मामले में आरोप तय करने का आदेश

On: May 10, 2024 1:40 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

नई दिल्ली: महिला पहलवानों से कथित यौन शोषण के मामले में कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने बृजभूषण के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दे दिया है। साथ ही बृजभूषण के सेक्रेटरी विनोद तोमर के खिलाफ भी आरोप तय करने का आदेश दिया है।

कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धारा 354, 506 समेत अन्य धाराओं में आरोप तय किए गए हैं। वहीं कोर्ट ने विनोद तोमर के खिलाफ 506 (1) के तहत आरोप तय किए हैं। कोर्ट ने कहा कि विनोद तोमर के खिलाफ आरोप तय करने के सबूत हैं। यौन शोषण के आरोपों के मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने जून 2023 में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी।

क्या है मामला?

बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह पर छह महिला पहलवानों के द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। हालांकि, कोर्ट ने छठी महिला पहलवान द्वारा लगाए गए आरोपों से बृजभूषण शरण सिंह को मुक्त कर दिया है। महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन भी किया था और मामले में काफी सियासी उठा-पटक देखने को मिला।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now