नई दिल्ली: इंडियन नेशनल कांग्रेस और यूथ कांग्रेस को केंद्र सरकार ने बड़ा झटका देने की कोशिश शुरू कर दी है। कांग्रेस के ऐतिहासिक 24, अकबर रोड स्थित दफ्तर और 5, रायसीना रोड स्थित इंडियन यूथ कांग्रेस का दफ्तर भी खाली करने को कहा गया है। जिसे सरकार शनिवार तक ही खाली करने को कहा है। जो कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच एक बार फिर जबरदस्त टकराव का कारण बन सकतीहै।कांग्रेस फिलहाल इस मामले में कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने कांग्रेस को 24, अकबर रोड स्थित अपने पुराने मुख्यालय को खाली करने का निर्देश दिया है. यह दफ्तर करीब 48 साल तक कांग्रेस का मुख्यालय रहा. हालांकि, पार्टी ने पिछले साल कोटला मार्ग पर बने अपने नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन कर दिया था, लेकिन अब तक अकबर रोड स्थित दफ्तर पूरी तरह खाली नहीं किया गया है और वहां गतिविधियां जारी हैं. साथ ही कांग्रेस को5, रायसीना रोड स्थित इंडियन यूथ कांग्रेस का दफ्तर भी खाली करने को कहा गया है.कांग्रेस का रुख
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी इस मामले में राहत पाने के लिए कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है. जब सोनिया गांधी ने नए मुख्यालय का उद्घाटन किया था, तब कई वरिष्ठ नेताओं ने कहा था कि 24, अकबर रोड से उनका भावनात्मक जुड़ाव हमेशा बना रहेगा.
कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका!ऐतिहासिक अकबर रोड और यूथ कांग्रेस रायसीना रोड दफ्तर खाली करने का आदेश,फिर बवाल!












