---Advertisement---

Big Breaking: गदाई बांध में नहाने गए दो स्कूली छात्रों ने गंवाई जान, ग्रामीणों का शिक्षकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन।

On: July 11, 2023 10:54 AM
---Advertisement---

पलामू :- झारखंड के पलामू जिले में सोमवार को एक बांध के पानी में नहाते समय 2 स्कूली छात्र डूब गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि 2 अलग-अलग स्कूल में पढ़ने वाले दोनों बच्चों ने राजधानी रांची से लगभग 200 किलोमीटर दूर पिपरा पुलिस थाना क्षेत्र के गदाई बांध में नहाने के लिए कथित तौर पर स्कूल छोड़ दिया था। छतरपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अजय कुमार ने कहा कि 11 वर्षीय पीयूष कुमार और 12 वर्षीय शुभम कुमार सिंह (दोनों दोस्त थे)। वे अपनी कक्षाएं छोड़कर गदाई बांध में स्नान करने गए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों डूब गए। ग्रामीणों ने दोनों के शव निकाले और उन्हें एक स्कूल में रखा। ग्रामीणों ने शिक्षकों की गिरफ्तारी की मांग की क्योंकि यह घटना स्कूल के दौरान हुई थी।” एसडीपीओ ने कहा, ‘‘ग्रामीणों को शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए मनाया जा रहा है।”

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

AI समिट को बदनाम करने की साजिश! भारत मंडपम में कांग्रेस का शर्टलेस हंगामा, नारेबाजी