---Advertisement---

अपराधियों की गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, लूट की योजना बनाते 7 अपराधी हथियारों के साथ धराए

On: May 10, 2026 6:29 PM
---Advertisement---

गढ़वा :पुलिस अधीक्षक, गढ़वा श्री आशुतोष शेखर(भा0पु0से0) को सूचना प्राप्त हुई कि जेल से निकले एक कुख्यात अपराधकर्मी ज्ञान प्रकाश तिवारी उर्फ राजन तिवारी अपने कुछ सहयोगियों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से गढ़वा थाना अंतर्गत अवस्थित नगवां मोहल्ला स्थित सरसतीया नदी के किनारे एक अर्धनिर्मित मकान में एकत्रित होकर योजना बना रहा है।

उक्त घटना के सत्यापन और संबंधित अपराधकर्मियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा(श्री नीरज कुमार), पुलिस उपाधीक्षक, गढ़वा(श्री चिरंजीव कुमार मंडल), थाना प्रभारी, गढ़वा(श्री सुनील कुमार तिवारी) एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र जवानों के साथ एक छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित छापामारी टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्धारित स्थान पर छापामारी कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे अपराधी-1. ज्ञान प्रकाश तिवारी उर्फ राजन तिवारी 2. प्रिंस कुमार 3. आकाश कुमार दुबे 4. पवन कुमार चंद्रवंशी 5. इनायत सिद्दीकी उर्फ ढिबरी 6. वैभव केशरी एवं 7. संतोष सोनी को गिरफ्तार किया गया साथ ही गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 04 देशी कट्टा, KF8 mm की 04 जिंदा गोली, 06 मोबाइल फोन एवं 02 मोटरसाईकल को बरामद किया गया। गिरफ़्तार अभियुक्तों के द्वारा पूछताछ के क्रम में यह बताया गया कि आज ट्रेन से उतरने वाले किसी एक व्यक्ति को लूटने की योजना थी, लेकिन पकड़े जाने के कारण इनकी योजना विफल हो गयी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

मझिआंव पुलिस ने पशु क्रूरता व गोवंश संरक्षण अधिनियम के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा