खासम ख़ास

तमिलनाडु सीएम पद की शपथ लेते विजय ने,तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं की, पिछली सरकार पर 10 लाख करोड़ कर्ज छोड़ने का आरोप

तमिलनाडु :सुपरस्टार से राजनेता बने सी. जोसेफ विजय ने आज आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने मॉडर्न स्टाइल में ब्लैक कोट और सफेद शर्ट में शपथ ली और पहले ही संबोधन में तीन बड़ी घोषणाएं पूरा करने का ऐलान किया है जिसमें उन्होंने सबसे पहले मुफ्त बिजली और सुरक्षा के बड़े वादे पूरे करने की शुरुआत कर दी है।साथ ही पिछले सरकार पर 10 लाख करोड़ कर्ज छोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है।

मुख्य घोषणाएं

फ्री बिजली: तमिलनाडु के नागरिकों के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का ऐतिहासिक ऐलान।

ड्रग्स के खिलाफ जंग: युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए एक ‘विशेष टास्क फोर्स’ का गठन।

महिला सुरक्षा: महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और तुरंत कार्रवाई की गारंटी।

‘मैं राजसी परिवार से नहीं, आपके घर से आया हूं’

भावुक संबोधन में सीएम विजय ने कहा, “मैं किसी राजसी परिवार या राजनीतिक विरासत से नहीं आया हूं। मैं आप ही के बीच से आया हूं-आपके परिवार के सदस्य और भाई की तरह। आपने मुझे सिनेमा में ऊंचा मुकाम दिया और आज आपकी बदौलत मैं इस जिम्मेदारी तक पहुंचा हूं।” उन्होंने साफ किया कि वह राजनीति में दौलत कमाने नहीं आए हैं और जनता के पैसे की एक-एक पाई का हिसाब रखेंगे।

पिछली सरकार पर बोला हमला: ’10 लाख करोड़ का कर्ज और खाली खजाना’

सत्ता संभालते ही विजय ने पूर्ववर्ती सरकार पर तीखे वित्तीय आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि “पिछली सरकार तमिलनाडु पर 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज छोड़कर गई है। उन्होंने सरकारी खजाना पूरी तरह खाली कर दिया था।” विजय ने घोषणा की कि वह जल्द ही प्रशासन की असल स्थिति को जनता के सामने रखने के लिए एक ‘श्वेत पत्र’ (White Paper) जारी करेंगे।

पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस

विजय ने एक पारदर्शी सरकार चलाने का संकल्प लेते हुए कहा कि उनकी सरकार में बंद दरवाजों के पीछे कुछ नहीं होगा। “मैं जो कुछ भी करूंगा, खुले तौर पर करूंगा। मैं न तो खुद भ्रष्टाचार करूंगा और न ही किसी को गलत तरीके से पैसे कमाने की इजाजत दूंगा।” उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे उन पर भरोसा रखें और उन्हें थोड़ा समय दें ताकि वह अपने सभी चुनावी वादों को ईमानदारी से पूरा कर सकें।

चुनौतियों का सामना करने का आत्मविश्वास

संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि जब करोड़ों लोग उनके साथ खड़े हैं, तो वह किसी भी मुश्किल से नहीं डरते। “मैं भगवान का दूत नहीं, एक आम इंसान हूं। लेकिन जब जनता साथ होती है, तो हम कुछ भी हासिल कर सकते हैं। हमारा लक्ष्य एक स्वस्थ और विकसित तमिलनाडु का निर्माण करना है।”

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!