---Advertisement---

चुनावी सीजन में मोदी सरकार का बड़ा फैसला, “गरीब कल्याण अन्न योजना” 5 साल के लिए बढ़ी, 81 करोड़ लोग होंगे लाभान्वित

On: November 29, 2023 9:06 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

गरीब कल्याण अन्न योजना:- केंद्र सरकार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में एक बड़ा फैसला किया। मोदी सरकार ने “गरीब कल्याण अन्न योजना” को 5 साल के लिए बढ़ा दिया है। इस योजना से 81 करोड़ लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस योजना के लिए भारत सरकार 11 लाख 80 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। अगले साल एक जनवरी से यह योजना लागू होगी। योजना के लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ्त अनाज मिलेगा।

कैबिनेट बैठक में ड्रोन योजना को भी मंजूरी दी गई, इस योजना के तहत महिलाओं को ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। एक ग्रुप से एक महिला को ड्रोन उड़ाने की 15 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसे ड्रोन सखी कहा जाएगा। ड्रोन पायलट को 15 हजार रुपये और को-पॉयलट को 10 हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा। यह योजना 2026 तक जारी रहेगी और इसमें कुल 1261 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प०बंगाल:चुनावी माहौल के बीच बीरभूम में नाबालिग से सामूहिक दरिंदगी,चिल्लाती रही काकू आपकी बेटी की तरह!,फांसी की मांग

नालंदा शर्मसार: महिला से सरेआम बर्बरता, कपड़े फाड़कर वीडियो किया वायरल; दो गिरफ्तार

दरवाजा खोलने में देरी हुई तो कसाई बना चाचा, फुल साउंड में गाना बजाया और 3 भतीजे-भतीजी को कटर से काट डाला‌

देह व्यापार के लिए बंगाल से बिहार बुलाई गई महिला से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार; 6 नामजद

मोकामा विधायक अनंत सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में मिली जमानत

मुजफ्फरपुर: पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग में बुजुर्ग की मौत; थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी घायल