---Advertisement---

30 नवंबर को आयोजित होने वाले “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने कार्यक्रम स्थल पहुंचे जिला उपायुक्त

On: November 29, 2023 11:02 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

◆ गढ़वा जिला के मेराल प्रखंड अंतर्गत पेशका में 30 नवंबर 2023 को आयोजित होने वाले “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार, श्री हेमंत सोरेन होंगे शामिल।

◆ उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच अंतिम तैयारियों का लिया जायजा, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

गढ़वा:- जिला के मेराल प्रखंड अंतर्गत पेशका हाई स्कूल के मैदान में 30 नवंबर 2023 को आयोजित होने वाले “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार, श्री हेमंत सोरेन का गढ़वा जिला आगमन होने जा रहा है। कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों का जायजा लेने आज उपायुक्त शेखर जमुआर कार्यक्रम स्थल पेशका हाई स्कूल के मैदान पहुंचे, इस दौरान उपायुक्त द्वारा कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया गया।

मैदान में लग रहे स्टेज, टेंट एवं स्टॉल का जायजा, कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई, पेयजल, अस्थायी शौचालय की व्यवस्था, आने वाले अतिथियों एवं आमजनों के बैठने की व्यवस्था, विधि व्यवस्था, हेलीपैड निर्माण समेत अन्य तैयारियों का जायजा लिया एवं मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। उपायुक्त द्वारा कृषक पाठशाला का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से निदेशक डीआरडीए दिनेश प्रसाद सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा बिजय कुमार, समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह